Wednesday, March 10, 2010

!!.............नारी शक्ति अब होगी मजबूत............!!

आज देश के समृद्ध लोकतंत्र ने एक अहम् फैसला लेकर समूचे विश्व को सोचने मजबूर कर दिया है की अब भारत विकासशील देश ही नहीं रहा वह विकसित होने की ओर अपने कदम तेजी से बाधा रहा है , चाहे वह कोई भी विषय हो भारत अब पीछे नहीं रहने वाला , या यूँ कहें तो अब तक तो भारत के पुरुषों ने ही अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े थे , मगर अब वह समय आ गया है जब हमारी नारी शक्ति भी अपनी सफलता का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगी !!
आज जिस प्रकार से महिला विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ है वह निश्चित ही देश के लोकतान्त्रिक इतिहास में स्वर्णिम अवसर साबित होगा , अब महिलाएं भी अपनी आवाज को संसद में उठा पाएंगी , जो नारी कल तक केवल माँ ,बहन , पत्नी , के पदों तक ही सिमित थी वह अब अपनी प्रतिभा , नेतृत्व शक्ति के बल पर देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हो पाएंगी!!
आज भारत के सभी राजनितिक दलों से भी मै यह निवेदन करना चाहता हूँ की वे उन प्रतिभासंपन महिलाओं को आगे आने का मौका देवें जो महिला कार्यकर्ता संगठन में तथा देश के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं , जिनमे संगठन चलने तथा कार्य करने की कुशलता हो न की किसी बड़े नेता के रिश्तेदारों को जिससे इस कानून की पारदर्शिता सदैव ही बनी रहेगी तथा हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढेगा !!
हम सब आभारी हैं श्रीमती सोनिया गाँधी जी एवं प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के प्रति जिनके अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है , पहले परमाणु करार फिर रोजगार गारंटी योजना उसके बाद अब महिला आरक्छन विधेयक ने साबित कर दिया है की केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार देश के विकास के लिए ही नहीं वरन देश के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए भी तत्पर है आज हमारे युवा ह्रदय सम्राट श्री राहुल गाँधी जी के मार्गदर्शन एवं मनमोहन सिंह जी के कुशल नेतृत्व में देश जिस प्रकार अहम् फैसले करता हुआ आगे बढ़ रहा है वह काबिले तारीफ है , कांग्रेस पार्टी के साथ साथ भाजपा एवं वाम दलों ने भी जिस प्रकार इसमें अपना योगदान दिया है वह बेहद महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है जिसके लिए हम इन दलों का भी सुक्रिया अदा करते हैं !!

2 comments:

  1. bhaiya aapne thik kahs hai soniya ji ne hamare desh ke liye saugaton ki jhadi laga diye hain !! desh pragti ke path par ab aage badhega aur nari shakti majboot hogi !!
    bhaiya aapne likha bhi jabardast hai !!

    ReplyDelete